अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो बोले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दो दिन की भारत यात्रा को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शानदार और ऐतिहासिक बताया है। पोम्पियो ने ट्रम्प के अमेरिका लौटने पर गुरुवार को ट्वीट किया। इसमें लिखा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रम्प का दौरा यह दिखाता है कि अमेरिका के लिए भारत कितना अहम है।’’ पोम्पियो ने व्हाइट हाउस के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि 'लोकतांत्रिक परंपराएं हमें (भारत-अमेरिका को) एक करती हैं। दोनों देशों के साझा हित हमें जोड़ते हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में दोनों देशों की यह साझेदारी और मजबूत होगी